उत्तराखंड: अल्मोड़ा से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है

अल्मोड़ा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन में बंद बड़ी रोजवेज सेवा फिर से शुरू हो गई है।

करीब 193 दिनों के बाद अल्मोड़ा से दो रोडवेज बसें दिल्ली रूट पर संचाहिल हुईं। हालांकि इन बसों में सफर करने वालों की तादाद काफी कम थी। सिर्फ 13 यात्रियों ने सफर किया। कम यात्रियों के होने के बावजूद यात्रियों से तय किराये से ज्यादा किराया नहीं लिया गया। प्रत्येक यात्रियों से दिल्ली तक के लिए महज 515 रुपये ही लिया गया। आपको बता दें कि लॉकडाउन से पहले रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से अंतर्राज्यीय रूटों पर 12 से बसें चलती थीं।

बस चलने से अल्मोड़ा से दिल्ली आने वाले लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि बसों का संचालन बंद होने की वजह से पहाड़ से दिल्ली जाने के लिए उन्हें प्राइवेट टैक्सी लेनी पड़ती थी। जिसके लिए उन्हें कई हजार रुपये चुकाने पड़ते थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.