सल्ट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, डोर-टू-डोर कर रही है जनसंपर्क

सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह से लेकर तमाम दिग्गज डोर-टू-डोर जनसंपर्क में ताकत झोंके हुए हैं।

कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इस सीट पर यदि जीत मिलती है तो अगले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए टानिक का काम करेगा।

साथ ही पार्टी को प्रदेश सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का संदेश देने में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। उपचुनाव के नतीजों के सियासी निहितार्थों को भांपकर पार्टी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रही है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र में ही डटे हैं। कांग्रेस ने फिलहाल किसी भी बड़ी जनसभा से गुरेज किया है।

दरअसल, चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जनसभा में उमड़ी भीड़ ने भाजपा को अलर्ट कर दिया था। पार्टी के रणनीतिकार इस रणनीति को दोहराना नहीं चाहते है। पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं की सात-आठ टीम अब अलग-अलग दौरा कर सीधे जन संपर्क कर रही हैं।

बता दें अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को होने वाले मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस जीत के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.