हरिद्वार महाकुंभ का सबसे बड़ा मेष संक्रांति का शाही स्नान आज जारी है। इस मौके पद मंगलवार रात 12 बजे से ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर भक्त पहुंचने लगे थे।
आज सभी 13 अखाड़ों के संतों अलावा लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। अखाड़ों का शाही काफिला अपने-अपने समय में स्नान को हर की पैड़ी घाट पहुंच रहे हैं। सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी और उसके सहयोगी अखाड़ों ने आस्था की डुबकी लगाई।
इसके बाद अब जूना अखाड़ा भी शाही स्नान को पहुंचे। इस दौरान अखाड़ों का वैभव देखते ही बन रहा है। वहीं, ज्योतिष और शारदा पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने नीलधारा गंगा तट पर शाही स्नान किया।
बता दें कि अखाड़ों के स्नान के दौरान हर की पैड़ी पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। आम श्रद्धालु अन्य घाटों पर स्नान कर रहे है। मेलाधिष्ठान के अनुसार स्नान सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ, जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। वहीं महाकुंभ में मेष संक्रांति के शाही स्नान पर 2 बजे तक 9,94517 श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.