उत्तराखंड में चुनावी मौसम के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।

देवेंद्र यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “बीती रात मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मुझे बेहद हल्के लक्षण हैं और कोई अन्य परेशानी नहीं है। फिर भी मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि सभी स्वयं को आइसोलेट कर लें। अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं।”

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने कोविड के मद्देनजर आंतरिक बैठके भी वर्चुअल करने का फैसला किया है । साथ ही चुनाव आयोग के दिशानिदेशरें के तहत तमाम चुनावी राज्यों में वर्चुअल जनसभाएं और रैलियां ही की जा रहीं हैं। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी बीते शुक्रवार को कोविड संक्रमित हो गए थे। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी पिछले सप्ताह ही कोविड ग्रस्त हो गए थे। उन्होंने ट्वीट कर के ये जानकारी थी।

वहीं, कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कोविड-19 के संदेह के चलते एक सप्ताह पहले को ही खुद को अलग (आइसोलेट) कर लिया था। हालांकि जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं, प्रियंका गांधी से पहले हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी कुछ दिन पहले अपने जन्मदिन के मौके पर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर न आने की सलाह दी थी।

देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रॉन के मामले भी दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के एक लाख 68 हजार 63 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या अब 35,875,790 पहुंच गई है। साथ ही देश में 24 घंटे के भीतर 277 मरीजों की जान भी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.