फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने विधानसभा टिहरी के कुठठा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस मौके पर उन्होंने लोगों से मुलाकात कर अपनी पार्टी को वोट देने के लिए अपील की। इससे पहले, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता कांग्रेस और बीजेपी के गठबंधन को खत्म कर देगी, जो 21 साल से चला आ रहा है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड की जनता ने अपने खून पसीने की मेहनत से एक नया राज्य बनाया था क्योंकि लखनऊ से उत्तराखंड की दूरी बहुत ज्यादा थी और वहां बनी योजनाएं यहां नहीं पहुंच पाती थी।
उन्होंने कहा जब अलग राज्य बना तो उसका फायदा उत्तराखंड की आम जनता को बिल्कुल नहीं हुआ। इसका फायदा मिला बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को, एक की सरकार बनती तो फायदा दूसरा उठाता। आम जनता गुस्सा करके दूसरे को सत्ता में लेकर आती तो पहला फायदा उठाता था, लेकिन अब जनता के पास एक विकल्प है। जनता के पास अरविंद केजरीवाल की राजनीति है, उनके पास सबूत हैं, क्योंकि उत्तराखंड के लोग जो दिल्ली रहते हैं, वे गांव गांव यहां मैसेज लेकर आ रहे हैं कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को 5 साल का मौका दिया और उन्होंने वह कर दिखाया जो कांग्रेस और बीजेपी नहीं कर पाए।
मनीष सिसोदिया ने टिहरी डैम का हवाला देते हुए पूछा कि टिहरी डैम से बाकी राज्यों को बिजली जा सकती है, दिल्ली को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो फिर टिहरी के लोगों को मुफ्त बिजली क्यों नहीं मिल सकती।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.