सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस झौंकेगी पूरी ताकत, सोनिया-राहुल से लेकर ये होंगे स्टार प्रचारक

कांग्रेस सल्ट विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। इसके लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।


आज नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि के साथ ही कांग्रेस द्वारा उपचुनाव के लिए जो अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है उसमें सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम ही शामिल नहीं है बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर के सी वेणुगोपाल तक के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।


कांग्रेस द्वारा इस सीट पर अपने प्रत्याशी के रूप में गंगा पंचोली को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गंगा पंचोली 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र जीना से मामूली अंतर से हारी थी। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार भाजपा के महेश जीना को परास्त कर सकती है।

कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के आज नामांकन के साथ ही कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की 30 सदस्यीय लिस्ट जारी करते हुए यह संदेश दिया है कि वह इस उपचुनाव को हल्के में नहीं लेगी। क्योंकि इस चुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए लिटमस टेस्ट मान रही है।

यह सीट सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के कोरोना से निधन के बाद खाली हुई थी। पहले सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी की कोरोना से मौत और फिर सुरेंद्र जीना की मौत के बाद भाजपा ने सहानुभूति लहर का लाभ उठाने के लिए सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना को चुनाव मैदान में उतारा है जिन्होंने आज अपना नामांकन किया है। हालांकि भाजपा भी इस चुनाव को हल्के में नहीं ले रही है क्योंकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व की यह पहली परीक्षा भी माना जा रहा है। जबकि कांग्रेस सूबे में हुए नेतृत्व परिवर्तन को भाजपा सरकार की बड़ी असफलता मान रही है जिसका पूरा फायदा उठाने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकेगी इसमें कोई शक नहीं है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.