हरिद्वार: ट्रिपल तलाक पीड़ित की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश की सहरानपुर जिला अदालत ने तीन तलाक पीड़ित की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने उसके पूर्व पति को 2015 से उसकी दोनों बेटियों को सात-सात हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। दरअसल हरिद्वार के लक्सर के सुल्तानपुर की रहने वाली अतिया साबरी को उसके पति ने साल 2016 में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद अतिया साबरी ने इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून भी बनाया। अतिया तभी से अपनी दोनों बच्चियों के साथ पिता के पास सहारनपुर उत्तर प्रदेश रहती आ रही हैं।

अतिया ने अपनी दो बच्चियों और अपना गुजारा भत्ता के लिए सहारनपुर के परिवार न्यायालय में एक केस दायर किया था। सहारनपुर के जिला परिवार जज नरेंद्र कुमार ने सुनवाई करते हुए अतिया और उनकी दोनों बेटियों के गुजारा भत्ता के तौर पर महिला को 21 हजार रुपए महीना और दोनों बेटियों को सात-सात हजार रुपए का गुजारा भत्ता देने के आदेश दिया है। फैसले पर अतिया साबरी ने कहा कि उनको उम्मीद है कि उन्होंने इसके अलावा उनके जो मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैं, उनमें भी उन्हें इंसाफ मिलेगा। बताया जा रहा है कि गुजारा भत्ता के रुप में पीड़िता को 64 महीने के 13 लाख 44 हजार रुपए मिलना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.