हरिद्वार कुंभ से पहले विवाद! बजट का दुरुपयोग, कुंभ कार्यों में देरी को लेकर जांच शुरू

हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए यहां चल रहे कुंभ कार्यों को लेकर शासन सख्त हो गया है।

सरकार ने समयबद्ध तरीके से सभी निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है वहीं हर की पौड़ी पर चल रहे सौंदर्यकरण के कार्यों के योजना के अनुरूप न होने से नाराज हुए केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के निर्देश पर जिलाधिकारी हरिद्वार सी रविशंकर ने सौंदर्यकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को कड़ी फटकार लगाई है।

जिला अधिकारी सी रविशंकर ने हर की पौड़ी और बेल वाला क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां बिछाई जा रही कृतिम घास के औचित्य को लेकर कार्यदाई संस्था से जवाब तलब किया इसका संतोषजनक जवाब ना देने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

रोड़ी बेलवाला क्षेत्र कुंभ के लिए आरक्षित क्षेत्र बनाया गया है जहां पर मेला पुलिस के कैंप एवं थाने आदि स्थापित किए जाते हैं, जिससे कृत्रिम घास बिछाने का कोई औचित्य जिलाधिकारी ने नहीं पाया वही हर की पौड़ी क्षेत्र पर भी गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा योजना के अनुरूप कार्य न होने का मुद्दा उठाया जिसमें गंगा के बीच लगाई गई रेलिंग एवं प्रवेश द्वारों को लेकर आपत्ति की गई ।

श्री रविशंकर का कहना है की स्थलीय निरीक्षण के बाद इस कार्यों की समीक्षा की जाएगी जहां भी कमी पाई जाएगी और धन के दुरुपयोग का मामला सामने आएगा वहां पर कार्यों में सुधार के साथ-साथ कार्यदाई संस्था से की लापरवाही से हुई हानी की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।

जिला अधिकारी हरिद्वार द्वारा हर की पौड़ी के सौन्दर्यकरण कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था ने बताया के निर्माण कार्यों में फेरबदल किया गया है और डीपीआर के अनुसार कार्य नहीं किए गए हैं वही कार्यों की लागत बढ़ने से भी जिलाधिकारी काफी नाराज नजर आए।

वहीं, गढ़वाल के आयुक्त रविनाथ रमन एवं सचिव आवास शैलेश बगोली भी कुंभ कार्यो की धीमी गति से नाराज नजर आए बैठकों में उन्होंने कार्यों में धीमी गति से नाराजगी व्यक्त की इसके अलावा साधु संत भी कुंभ कार्यों में हो रही देरी से काफी नाराज चल रहे हैं ।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महामंत्री हरी गिरी तथा आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी भी कुंभ कार्यों में हो रही देरी को लेकर काफी नाराज हैं हरिद्वार में अगले महा कुंभ के स्नान शुरू हो जाएंगे जबकि जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं पुलों का काम अभी अधूरा पड़ा है, राजमार्ग का काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है साथ ही बार-बार सड़कें उखड़ने से यहां के स्थानीय लोग व व्यापारी काफी परेशान है इसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी हो चुके है ।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी महाकुंभ के कार्यों में केंद्र द्वारा बजट न देने तथा हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण के नाम पर हो रहे घोटाले को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कोरोना की आड़ में सरकार कुंभ कार्यों में हो रहे घोटाले व अन्य नेताओं पर पर्दा डाल रही है और कार्यों को समय से पूरा नहीं कर पा रही है जिसके कारण बार-बार सरकार कोरोना महामारी की दुहाई देकर यहां के व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ कर रही है वही आने वाले तीर्थ यात्रियों की आस्था से भी भारी खिलवाड़ किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.