उत्तराखंड कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं लें रहा।
देर रात तक इस मुद्दे पर बैठकों के दौर चले, लेकिन नतीजा नहीं निकल सका। कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन होगा, इस पर अब भी संशय बना हुआ है। दिल्ली में पहले उत्तराखंड सदन और फिर नॉर्थ एवेन्यू में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के आवास पर बैठकों का दौर चला।
जिसमें संगठन महामंत्री वेणुगोपाल ने भी हिस्सा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रातव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा सहित विधायक दल के तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी। पाटी सह प्रभारी राजेश धर्माणी और दीपिका पांडे भी बैठक में मौजूद रहीं।
देर शाम तक पार्टी नेता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। इससे पूर्व पार्टी प्रदेश प्रभारी ने विधायकों से एक साथ और फिर अलग-अलग चर्चा की।अंत में विधायकों ने एक लाइन का प्रस्ताव पारित करते हुए नेता प्रतिपक्ष का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इसपर फैसला लेगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.