उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, गुजरात से ऋषिकेश आए बस के सभी 22 यात्री पॉजिटिव

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है तो वहीं गुजरात से 22 यात्री लेकर ऋषिकेश आई बस के सभी यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बस चार दिन पहले ऋषिकेश आई थी। सभी यात्रियों के आरटी पीसीआर सैंपल मुनिकीरेती में लिए गए थे। जिसके बाद सभी यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी यात्री सैंपलिंग के बाद नीलकंठ और शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में रुके थे। चिकित्सा प्रभारी फकोट ब्लॉक डॉ जगदीश जोशी ने बताया कि गुजरात से आए सभी यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी यात्री ऋषिकेश से जा चुके हैं।

इसके साथ ही बीते 24 घंटे में प्रदेश में 104 संक्रमित मरीज आए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 98552 हो गई है।

हरिद्वार में सबसे ज्यादा 43, देहरादून में 36, नैनीताल में आठ, ऊधमसिंह नगर में नौ, पिथौरागढ़ और टिहरी में तीन-तीन, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज सामने आया है। सोमवार को 71 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 94533 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 894 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

7 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.