उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर कई कार्यक्रमों देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें, इस बार कोरोना के संकट का साया आगामी दिनों में पुलिस की तीन महत्वपूर्ण परेड कार्यक्रमों में भी देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आगामी 21 और 31 अक्टूबर के अलावा 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में इस बार कई बदलाव देखने को मिलेगा।
सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों को बरकरार रखते हुए इस बार तीनों महत्वपूर्ण परेड की तैयारियों में भी एतिहातन कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा पिछले सालों की तुलना में इस बार परेड के फॉर्मेट को भी चेंज किया गया है। आपको बता दें, आगामी 21 अक्टूबर को सबसे पहले ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में परेड आयोजित की जाएगी।
वहीं, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर होने वाली ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के कार्यक्रम में होने वाली परेड का आयोजन देहरादून में किया जाएगा। इसके अलावा 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी पुलिस परेड का आयोजन किया जाना है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.