हल्द्वानी के फतेहपुर रेंज में गुलदार के आतंक से लोग दहशत में हैं। गुलदार द्वारा दो बच्चों पर हमले के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
गुलदार को काबू करने की मांग को लेकर वन विभाग के रेंज कार्यालय पहुंचे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय में तालाबंदी कर गुलदार को को पकड़े जाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दो महीनों में गुलदार ने 8 लोगों को घायल कर चुका है। इनका आरोप है कि वन विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, अगर तेंदुआ जल्द पकड़ा नहीं जाता है तो कई और लोगों के जान को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर वन विभाग जल्द गुलदार को नहीं पकड़ता है तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।
सोमवार को तेंदुए ने फतेहपुर में 15 साल की कोशोरी और 10 महीने के बच्चे पर अटैक कर दिया था। इससे पहले भी गुलदार कई लोंगो को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर चुका है। इस संबंध में इलाके के लोग कई आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन गुलदार अब तक पकड़ा नहीं गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.