लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तराखंड समेत पूरे देश में रविवार रात 9 बजे से नौ मिनट तक दीये जलाकर लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया।
उत्तराखड की राजधानी देहरादून समेत पूरे प्रदेश में लोग अपने घरों की छतो पर या फिर बलकनी ने दीए जलाए। लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दी। इस दौरान कुछ लोग दीए जला रहे थे तो कुछ लोग टॉर्च जलाकर एकजुटा का संदेश दिया है। दीया जलाने के अभियान में हर धर्म लोग शामिल हुए।
इस बीच पीएम मोदी भी अपने आवास के सामने मोमबत्ती के सामने खड़े दिखे।
इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अपने परिवार के साथ बालकनी में दिखे। उनके परिवार के सभी लोगों ने हाथों में दीया ले रखा था।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, “सवा सौ करोड़ देशवासियों के हौसले और उत्साह के प्रकाश से कोरोना का अंधकार अवश्य मिटेगा। कोरोना के खिलाफ एकजुटता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आह्वान में अपनी भागीदारी करते हुए दीप प्रज्वलित किए।”
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.