कोरोना से मचे कोहराम के बीच, यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र, सीएम त्रिवेंद्र से लगाई मदद की गुहार

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। यही वजह है कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी है।

लॉकडाउन के बीच भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों के नागरिक एक दूसरे के देशों में फंसे हुए हैं। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। ये छात्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें सुरक्षित यूक्रेन से निकाला जाए।

यूक्रेन के इवानो फ्रेंकिस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पछवादून के सेलाकुई निवासी मौहम्मद मुकर्रम और ढकरानी निवासी मुस्कान खान एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनके अलावा देहरादून के धर्मपुर की अपूर्वा, कोटद्वार के रजत असवाल और आयुष कुकरेती, नैनीताल निवासी प्रेरणा बिष्ट भी इसी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित यूक्रेन में भी इस समय में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में ये सभी छात्र-छात्रएं फिलहाल यूनिवर्सिटी के कैंपस में हैं।

 सेलाकुई के रहने वाले छात्र के पिता मोहम्मद याकूब ने कहा कि बच्चे लगातार फोन करके यूक्रेन से वापस लाने की बात कर रहे हैं। याकूब ने कहा कि लॉकडाउन में बच्चे वहां रुकने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बच्चों को यूक्रेन से वापस लाए जाने की अपील की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.