कोरोना वायरस से देश समेत पूरे उत्तराखंड में दहशत का माहौल है। देश भर में अब तक 249 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और 55 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार सजग है। सरकार हर तरीके से जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जागरूकता फैलाने के साथ ही कोरोना के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए चमोली का थराली नगर प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
थराली में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए नगर पंचायत थराली ने शुक्रवार से नगर क्षेत्र में फॉगिंग मशीन और स्प्रे मशीनों के जरिए छिड़काव शुरू कर दिया है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती और अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने नागरिकों से आवश्यक सावधानियां बरतने और अफवाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
थराली नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने बताया की शुक्रवार से कोरोना वायरस के फैलने के संभावित खतरों को देखते हुए नगर क्षेत्र में फॉगिंग मशीन और स्प्रे मशीनों के जरिए छिड़काव किया जा रहा है, ताकि संभावित खतरे को रोका जा सके। उन्होंने बताया की सफाई के साथ ही छिड़काव की प्रक्रिया आने वाले दिनो में भी लगातार जारी रहेगी।
ईओ नेगी के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को सावधान रहने के साथ इससे बचने के लिए वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपायों पर अमल करने की अपील करते हुए अफवाओं पर ध्यान न देने की बात कही।
(थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.