उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की सात विदेशी और दो देसी शराब की दुकानों का आवंटन हो गया है।
जिला कार्यालय सभागार में लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की गईं। विदेशी और देसी शराब की दुकानों से 33 करोड़ 70 लाख का राजस्व प्राप्त होगा। वहीं, जिले को इस साल कुल 49 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है।
जिला अधिकारी की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। इस साल जिले की 12 दुकानों के सापेक्ष 9 शराब की दुकानों के लिए आवेदन मिले थे, जिसमें शहर की अंगेजी शराब की दुकान के लिए दो और गरुड़ की अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए 18 आवेदन मिले थे।
तीन देसी शराब की दुकानों के लिए कोई आवेदन नहीं हुआ। विदेशी शराब की दुकानों से कुल 32 करोड़ 80 लाख और देसी शराब की दुकानों से 90 लाख का राजस्व प्राप्त होगा।
(बागेश्वर से नरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.