कुंभ पर कोरोना का साया, वक्त से पहले कुंभ समापन की चर्चाएं तेज़, यहां जानें क्या है सरकार का फैसला

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण सोशल मीडिया पर हरिद्वार कुंभ मेले की अवधि कम करने को लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं। हालांकि प्रदेश सरकार ने ऐसी चर्चाओं को भ्रामक करार दिया।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने ऐसी चर्चाओं को बेबुनियाद करार दिया। दरअसल कोरोना महामारी की वजह से ही हरिद्वार कुंभ मेले की अवधि को पहले ही घटाकर मात्र एक महीने तक सीमित किया जा चुका है। प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक कुंभ मेला अवधि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक रहेगी। 

कोरोना ने पिछले साल सभी तरह के तीज-त्यौहार,उत्सवों और मेलों के रंग में भंग डाल दिया था। हालांकि नए साल की शुरूआत के साथ ही महामारी की रफ्तार धीमी पड़ने लगी और ज़िंदगी फिर पटरी पर लौटने लगी।

इस साल कुंभ का आयोजन भी हुआ, लेकिन एहतियात के तौर पर सरकार ने कुंभ को देरी से शुरू करने का फैसला किया। इस तरह कोरोना के साए में 1 अप्रैल से कुंभ की औपचारिक तौर पर शुरूआत हुई,जो कि 30 अप्रैल तक के लिए प्रस्तावित है ।

बैसाखी के शाही स्नान वाले दिन देवभूमि में मिले 1953 संक्रमित

इन दिनों कोरोना फिर कहर बरपा रहा है उत्तराखंड में हर रोज़ कोरोना 1 हज़ार से ज्यादा लोगों पर हमला बोल रहा है,तो वहीं बैसाखी के शाही स्नान वाले दिन भी कोरोना संक्रमितों का आंकडा 1953 तक जा पहुंचा। जिसमें कुंभ में स्नान करने वाले 17 संत भी पॉजिटिव पाए गए।

वक्त से पहले कुंभ समापन की सुगबुगाहट…
कोरोना के इस कहर के बीच हर तरफ चर्चाएं ज़ोर पकड़ने लगीं कि आखिरी शाही स्नान यानि 27 अप्रैल से पहले कुंभ का समापन किया जा सकता है। लेकिन सरकार ने ऐसी चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया । मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि कुंभ सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक 30 अप्रैल तक जारी रहेगा ।

बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ मेले के संबंध में मुख्य सचिव ओम प्रकाश एवं स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कुंभ मेले में कोरोना से बचाव को लेकर किए जा रहे उपायों, कोविड-19 की जांच और टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला स्थल पर तमाम जरूरी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.