देहरादून में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का खतरा, शुक्रवार से सख्ती से लागू होंगे कोविड-19 के नियम

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजधानी देहरादून में शुक्रवार से कोविड-19 के नियम सख्ती से लागू होंगे।

अब तक प्रशासन और पुलिस के हरिद्वार कुंभ में व्यस्त होने के कारण जिले में कोविड सुरक्षा की व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही थी। लेकिन अब मुख्य शाही स्नान के बाद अधिकारियों और पुलिस का लौटना शुरू हो गया है।

डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ज्यादातर लोग कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने में भी ढील डाल रहे है। इसके कारण अन्य लोगों को भी खतरा बढ़ रहा हैं। लेकिन शुक्रवार से इसमें सख्ती की जाएगी।

दून में आ रहे है सर्वाधिक मामले

राज्य में ज्यादा चिंताजनक स्थिति देहरादून की है। राज्य में हर दिन सबसे ज्यादा मामले दून में ही आ रहे हैं। बुधवार को भी यहां 796 मामले आए। यह इस साल एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। जिले की संक्रमण दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। आठ अप्रैल को यहां संक्रमण दर 3.72 फीसद थी, जो बुधवार को 12.76 फीसद पर पहुंच गई। ताज्जुब इस बात का है कि बढ़ते संक्रमण के बावजूद यहां जांच का दायरा सीमित है।

पिछले सात दिन की स्थिति पर गौर करें तो हर दिन औसतन छह हजार के करीब जांच की गई है। इसे जानकार नाकाफी बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री टेस्ट, ट्रैक व ट्रीट पर जोर देते आए हैं। ऐसे में सिस्टम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.