उत्तराखंड में कोरोना वायरस से दहशत, देश में 28 मामले आए सामने, जानें जानलेवा बीमारी से बचने के उपाय

चीन में कोहराम मचाने के बाद दुनिया के कई देशों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोनाव वायरस के 28 मामले सामने आ चुके हैं। इन में वो 15 सैलानी भी शामिल हैं, जो इटली से लौटे थे। सभी का इलाज जारी है। कोरोना वायरस से खतरे को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क। प्रदेश भर में इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है।

कोरोना वायरस को लेकर अल्मोड़ा जिला प्रशासन भी सर्तक है। जानलेवा बीमारी के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला अस्पताल में बने आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर एतिहातन तौर पर जिला अस्पताल, बेस अस्पताल और नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में आईशोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

जिला अधिकारी ने कहा कि होली के मद्देनजर लोगों का आवागमन ज्यादा रहेगा। ऐसे में सर्तकता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से सम्बन्धित लक्षण अगर किसी भी व्यक्ति में पाए जाते हैं, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर ऐसे वार्डों में रखा जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल्दी ही एक कन्ट्रोल रूम स्थापित कर नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से अनावश्यक भय की जरूरत नहीं है। सावधानी और सर्तकता से ही इससे बचा जा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हयांकी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति पिछले महीने चीन या अन्य देशों से भ्रमण कर आया हो और संक्रमित रोगी के सम्पर्क में आया हो तो लक्षण होने पर स्वास्थ्य केन्द्र में अवश्य सम्पर्क करें।

कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं?

कोरोना वायरस एक विषाणुजनित रोग है। जो चीन में काफी फैला हुआ है। धीरे-धीरे ये वायरस दूसरे देशों में भी तेजी से फैल रहा है। बुखार खांसी-जुकाम, गले में खराश होना इस वायस के लक्षण हैं। हालत ज्यादा गंभीर होने पर इंसान को सांस लेने में तकलीफ और न्यूमोनिया होने लगता है।

कैसे करें बचाव?

कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सावधानी और सतर्कता से बचाव आसान है। कोरोना वायरस के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन फिलहाल नहीं है। सिर्फ लक्षण और डॉक्टरों की सलाह से इसका इलाज किया जाता है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.