उत्तराखंड वेलनेस सम्मेलन में CM त्रिवेंद्र ने देवभूमि के उस गुण का किया जिक्र, जो सभी को कर लेता है सम्मोहित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुंबई में आयोजित ‘उत्तराखंड वेलनेस सम्मेलन 2020’ में हिस्सा लिया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोगों के सामने उत्तराखंड का विजन रखा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को एक पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को 365 दिवसीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के उन जिलों का जिक्र किया जहां इस समय बर्फबारी हो रही है और पर्यटक यहां आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की प्राकृतिक छटा देखने लायक है। सीएम ने कहा कि इस साल उत्तराखंड के पहाड़ों में इतनी बर्फबारी हुई है कि पिछले सालों का भी रिकॉर्ड टूट गया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार राज्य को पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने में जोर-शोर से जुटी हुई है। हाल ही में टिहरी समेत प्रदेश में कई जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कराए गए थे। कार्यक्रम का मकसद देश समेत पूरी दुनिया का ध्यान उत्तराखंड की ओर आकर्शित करना था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.