उत्तराखंड: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, दिए ये खास निर्देश

कोरोना वायरस को रोकने के लिए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

इस जानलेवा बीमारी से बचाव और जागरूकता के लिए सरकार ने सेनेटाइजर, हैंडवाश का लाइसेंस और उत्पादान और बढ़ाने को कहा है। अभी राज्य में फार्मा की तकरीबन 250 कंपनियां हैं, जिनमें 50 के पास ही सिर्फ सेनेटाइजर और हैंडवाश का लाइसेंस है। ऐसे में दिल्ली समेत कई हिस्सों संक्रमण की बढ़ोतरी के चलते इसके उत्पादन को बढ़ाने के फैसला लिया गया है।

राज्य औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह ने बताया, “कोरोना से निपटने के लिए सरकार कई काम कर रही है। राज्य में 250 फार्मा कंपनियां हैं, जिनमें महज 50 के पास ही हैंडवाश और सेनेटाइजर के लाइसेंस हैं। ऐसे में इसे बढ़ाने को कहा गया है। उन सभी फार्मा कंपनियों को सेनेटाइजर व हैंडवाश के प्रोडक्ट के उत्पादन को बढ़ाने को कहा गया है, जिसके पास इसे बनाने की क्षमता है।”

इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने इस बाबत कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया है। पूरे राज्य में सेनेटाइजर, मास्क और हैंडवाश की कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.