कौन हैं आम आमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया को उत्तराखंड का राज्य प्रभारी नियुक्त किया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर दिनेश मोहनिया ने पार्टी आलाकमान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वो उत्तराखंड में भी वो दिल्ली मॉडल को लागू करने की रणनीति पर काम करेंगे, क्योंकि ‘आप’ के दिल्ली मॉडल को पूरे देश में काफी पसंद किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में बड़ी जीत के बाद पार्टी ने जो सदस्यता अभियान चलाया है। उसके तहत उसने एक नंबर जारी किया जिस पर मिस्ड कॉल देकर आप पार्टी से जुड़ सकते हैं। इस अभियान में उत्तराखंड से बहुत अच्छा रिसपॉन्स मिला है। लाखों लोग उत्तराखंड में मिस्ड कॉल कर पार्टी से जुड़ने की इच्छा जता चुके हैं। लोग चाहते हैं कि उत्तराखंड में भी दिल्ली का मॉडल लागू हो। इसी के मद्देनजर पार्टी उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने पर काम तेज कर रही है।

कौन है दिनेश मोहनिया?

दिनेश मोहनिया दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक हैं। इसके साथ ही वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। दिनेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अन्ना आंदोलन के दौरान ही जुड़ गए थे। 2013 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 2015 में भी उन्होंने जीत हासिल की और दिल्ली जल बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाए गए। इसी साल फरवरी में में हुए विधानसभा चुनाव में वह लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.