उत्तराखंड में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। लॉकडाउन के बीच सरकार लगातार लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए जागरूक कर रही है।
राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। एक तरफ जहां वो राज्य के लोगों को जरूरी सुविधाएं लॉकडाउन में मुहैया कराने में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ वो खुद राज्य की जनता को कोरोना से लड़ने के लिए प्रेरित करने के साथ जागरूक कर रहे हैं।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं को गढ़वाली में संदेश देकर उन्हें कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रेरित करने के साथ जागरूक किया है। उन्होंने गढ़वाली में ट्वीट कर कहा,
“आशा बहनों का यह संदेश जरूर सुनें, जागरुक बनें।
क्यां कि डैर, केकी शरम।
कोरोना से बचण पैलु धरम।
अफु बचा, कुटुंब बचावा।
सुदि भैर कखि न जावा।
चला मिलिकी कोरोना हरावा
14 अप्रैल तक घौर मै रावा।”
सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने इस संदेश में आशा बहनों से कहा है कि किस बात का डर, किस बात की शर्म, कोरोना से बचना हम सबी का पहला धर्म है। खुद भी बचो और अपने कुटुम्ब को भी बचाओ, फालतू में बाहर मत जाओ।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.