उत्तराखंड: मुंबई से गांव लौटे युवकों को पुलिस ने पकड़ा, किया क्वारंटीन

उत्तराखंड में कोरोना ना फैले इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग केस साथ ही पुलिस प्रशासन भी बिल्कुल चौकन्ना है। प्रदेश के हर जिले में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

चमोली के ग्वालदम क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को क्वारंटीन किया है। दोनों ही युवक मुंबई से अपने गांव जा रहे थे। ग्वालदम में बैरिकेड पर पुलिस ने जब युवकों से पूछा कि लॉकडाउन में वो कहां जा रहे हैं तो उन्होंने बताया कि वो मुंबई से लौटे हैं और अपने गांव बोरागाड जा रहे हैं। युवकों ने पुलिस को बताया कि दोनों 21 मार्च को ही मुंबई से चले थे और लिफ्ट मांग कर किसी तरह से मुरादाबाद पहुंचे। इसके बाद 24 मार्च को मुरादाबाद से दोनों युवक पैदल ही निकल पड़े अपने गांव की तरफ। नौवें दिन दोनों युवक ग्वालदम सीमा पर पहुंचे।

पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर पहले ग्वालदम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां टेस्ट के बाद उन्हें एहतियातन एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद महाराष्ट्र में हैं। वहीं केंद्र सरकार ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर रखा है। ताकि कोई कहीं जा ना सके और इसके जरिये कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके।

मोहन गिरी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.