उत्तराखंड में कोरोना वायरस का एक और मामला आया सामने, पौड़ी गढ़वाल में एक युवक में हुई पुष्टि

उत्तराखंड में धीरे-धीरे कोरोना वायरस पांव पसार रहा है। कोरोना की दहशत के बीच पौड़ी गढ़वाल से बड़ी खबर है। इस जानलेवा बीमारी ने यहां पर भी दस्तक दे दी है।

पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा के रहने वाले 26 साल के गौरव गर्ग में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हाल ही में गौरव स्पेन से दुगड्डा लौटे थे। उन्हें सर्दी खांसी जुकाम की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पातल ने कोरोना वायरस की जांच के लिए गौरव का सैंपल भेजा था। जांच के बाद गौरव में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस समय गौरव का इलाज GMVN के कण्वाश्रम आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है पौड़ी के सीएमओ ने भी गौरव में कोरोना वयरस की पुष्टि की है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पांच हो गई है।

गौरव में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद सवाल ये है कि ऐसे कितने लोग हैं जो पहाड़ों में विदेश से लौटे हैं और उनकी सही तरीके से स्क्रीनिंग नहीं हो पाई है। डर इस बात का है कि पहाड़ में उस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं हैं, जो शहरों में हैं। ऐसे में पहाड़ में अगर कोरोना वायरस फैला तो उसके नतीजे बेहद गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में जरूरत है कि समय पर ऐसे लोगों की पड़ताल कर उनकी जांच की जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.