कोरोना: उत्तराखंड में शुक्रवार को 6 घंटे के लिए खुलेंगी दुकानें, आराम से सामान लेने जाएं, भगदड़ न मचाएं

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर लगातार त्रिवेंद्र सरकार सतकर्ता बरत रही है। इस बीच सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने निर्देश दिया कि आटा मिलें चलती रहें, इसे सुनिश्चित किया जाए। पंजीकृत और अन्य श्रमिकों के साथ अन्य जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। जरूरी सावधानियों के साथ फार्मा इंडस्ट्री चलती रहें। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनको होम क्वारेंटाइन कराया जाए। कोरोना संदिग्ध लोग, जिनकी रिपोर्ट लम्बित हैं, उनको सख्ती के साथ घर पर क्वारेंटाइन किया जाए। इस पर लगातार चेकिंग भी की जाए।

सीएम ने जिला अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इनको क्रॉस चेक करा लें। जिलों में होम डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने अभी तक की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी समन्वय से आगे भी काम करना है। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी कोताही भी नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश में लॉकडाउन के बीच कल यानी शुक्रावार 27 मार्च को बाजार आवश्यक वस्तुओं के लिए सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। फल सब्जी की ठेलियां चल सकती हैं। चार पहिया वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। दोपहिया वाहन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे, लेकिन इनपर एक ही व्यक्ति बैठेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता होने पर देहरादून और हल्द्वानी में 500 बेड के प्री फैब कोरोना अस्पताल बनाए जा सकते हैं, इसके लिए संबंधित जिला अधिकारी 5 एक़ भूमि चयनित कर लें।

सीएम ने कहा कि छोटी आटा चक्कियों को चलने दें। थोक सप्लाई को न रोके। दुकानों पर रेट लिस्ट अवश्य लगें। फूड प्रोसेसिंग से संबंधित फैक्ट्री चलती रहें। इस अहम बैठक में सचिव नितेश झा ने बताया कि अभी उत्तराखंड कोरोना के पहले फेज में है। यहां पाए गए पाजिटिव केस बाहर से आए हुए हैं। स्थानीय संक्रमण नहीं हुआ है। सोशल डिस्टेंसिंग रखने में सफल रहे तो राज्य में कोरोना मामलों को रोकने में अवश्य कामयाब रहेंगे। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी अन्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.