उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर सरकार सजग है। सरकार के मंत्री लगातार जिलों में घूमकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का आंकलन कर रहे हैं।
अल्मोड़ा में कोरोना वायरस की रोकथाम की तैयारियों का जायजा लेने जिले के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य शनिवार को यहां पहुंचे। अल्मोड़ा पहुचकर मंत्री यशपाल आर्य ने सर्किट हाउस में जिला अधिकारी, एसएसपी समेत जिले के अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कोरोना की रोकथाम की व्यवस्था को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में अल्मोड़ा के सभी 6 विधानसभा के विधायक भी मौजूद रहे।
यशपाल आर्य ने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक कर ये निर्देश दिए गए कि जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा कंट्रोल रूम बनाए जाएं। कंट्रोल रूम को 3 शिफ्टों में 24 घंटे तक चलाया जाएगा। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी दिक्कतों को प्रशासन तक पहुचेंगे। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, जिसे कोरोना हॉस्पिटल बनाया गया है, वहां अभी तक वेंटिलेटर नहीं है, साथ ही जिले में सैनेटाइर और मास्क की कमी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इन सभी चीजों की डिमांड भेजी गई है, सप्लाई आने में कुछ बिलंब हुआ है, जल्द ही ये सारी वस्तुएं जिले को मिल जाएंगी।
इस मौके पर मौजूद जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिले में आवश्यक सामान अभी लोगों को बराबर नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की तरफ से आवश्यक वस्तुओं के लिए ऑर्डर देने की बात की जा रही है, लेकिन ऊपर से भी जहां ऑर्डर दिए गए हैं, समय पर समान नही उपलब्ध नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से घरों को वापस आ रहे हैं उनपर निगरानी रखने और उनका डेटा बैंक तैयार करने की जरूरत है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.