कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किया बड़ा ऐलान

देश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। देशभर में लॉकडाउन के बीच जानलेवा कोरोना के खिलाफ जंग जारी है।  

इस मुश्किल घड़ी में सभी का अस्पतालों और अस्पतालों में मौजूद सुविधायों की ओर गया है। कोरोना संकट के बीच सीएम त्रिवेंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, “उत्तराखंड में हरिद्वार और पिथौरागढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा इसकी अनुमति मिल गई है।”

एक अन्य ट्वीट में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 325 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दे दी है। इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर आने वाले खर्च का 10 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा तथा 90 प्रतिशत खर्च केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा।”

वहीं, उत्तराखंड में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। राज्य में अब तक 6 मामले सामने आए हैं। शनिवार को ताजा मामला सामने आया है। अब तक एक व्यक्ति को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राहत की बात ये है राज्य में कोरोना वायरस काफी नियंत्रण में है। ऐसे में जरूरत है कि लोग अपने घरों में रहें। घरों में रहने से ही इस बीमारी पर पूरी तरह से काबू पाया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.