उत्तराखंड में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। स्वास्थ्य विभाग जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की देख-भाल कर रहा है।
लॉकडाउन के बीच राज्य सरकार लगातार जनता तक पहुंच रही है और जरुरी सेवाएं मुहैया करा रही है। कोरोना संकट के बीच किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खास तौर पर उन किसानों की, जिन्होंने फसल के लिए बैंकों से लोन ले रखा है।
त्रिवेंद्र सरकार ने राज्य के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया, “मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को फसलों एवं कृषि के लिए किसानों द्वारा लिए ऋण के भुगतान के लिए 3 महीने की समयावधि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में लगभग 3 लाख 50 हजार किसानों ने विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लिया है।”
सरकार के इस कदम से राज्य के किसानों को राहत मिलेगी। जाहिर है लॉकडाउन के बीच उन किसानों पर ऋण की तलपवार लटकी हुई है, जिन्होंने फसलों एवं कृषि के लिए बैंकों से ऋण ले रखा है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.