उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच पैदल अपने गांव निकले मजदूर बोले- कोरोना से पहले भूखे मर जाएंगे, मदद की अपील

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे हालात में मुख्य सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं और काम बंद कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड के साथ दूसरे राज्यों में कामगारों को छुट्टी दे दी गई है। ऐसे हालात में उत्तराखंड में सैंकड़ों युवकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। वहीं, जो मजदूर अपने गांव के लिए पैदल ही निकले थे वो भी मुश्किल में हैं। लॉकडाउन की वजह से परिवहन सेवाएं बंद हैं। ट्रेन समेत सभी आवागमन के साधन ठप हैं। ऐसे में सैकड़ों लोगों के सामने सिर्फ एक ही रास्ता बचा है और वो है पैदल चलने का। अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर अपने गांव के लिए मजदू पैदल ही निकल पड़े हैं।

लॉकडाउन की मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है। इस बीच दर्जनभर से अधिक महिला पुरुष मजदूरों का जत्था काशीपुर से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव के लिए निकला। इन मजदूरों के मुताबिक, वो धान की बुवाई के लिए काशीपुर आए थे, लेकिन इससे पहले कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड समेत पूरे देश को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया। ट्रेन और बसें बंद होने के बाद वो अब पैदल ही अपने घर का रास्ता तय कर रहे हैं। इसी तरह मसूरी से पैदल चलकर 10 युवकों का जत्था अपने गंतव्य स्थान रामपुर के स्वार के लिए जाते हुए दिखाई दिया। बड़ी संख्या में मजदूर अपने गांव के लिए कूच कर रहे हैं। इनके सामने पैदल चलने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.