उत्तराखंड: कोरोना को फैलने से कैसे रोकना है इस गांव के लोगों से सीखिए?

कोरोना को हराने के लिए सरकार के साथ ही समाज के अलग-अलग तबके के लोग भी अपने-अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। उत्तराखंड के गांव के लोग भी इस दिशा में काम कर रहे हैं।

चमोली के घाट विकासखंड के रामणी गांव में कोरोना को लेकर खास एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके मुताबिक गांव में बाहर से आने वालों के लिए स्वास्थ्य जांच जरूरी है। यानि गांव के अंदर दाखिल होने से पहले आपको अपना हेल्थ चेकप कराना होगा, उसके बाद ही आपकी गांव में एंट्री मिलेगी।

गांव के प्रधान सूरत सिंह पंवार ने बताया कि गांव की आबादी 1 हजार है। आधी से ज्यादा आबादी काम करने के लिए शहरों में गई है। अब काम नहीं होने की वजह से वो गांव वापस लौट रहे हैं। इसलिए ऐहतियात के तौर पर उनकी जांच की जा रही है कि कहीं किसी भी शख्स के साथ कोरोना वायरस भी दस्तक ना दे दे। प्रधान कहते हैं कि गांव में लोगों को अंदर आने से तो रोक नहीं सकते। लेकिन जो ऐहतियात बरत सकते हैं उसे तो बरतना ही चाहिए। इसलिए ग्रामीणों ने तय किया है कि मैदानी क्षेत्रों से आने वाले लोगों की पहले हम स्वास्थ्य जांच कराएंगे। फिर स्वास्थ्य विभाग कि एडवाइजरी के अनुसार उन्हें गांव में रखा जाएगा। घर आने वाले हर शख्स की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाएगी, ताकि उसकी जांच कराई जा सके।

प्रधान सूरत ने बताया कि अगर कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे आइसोलेट किया जाएगा। उस संबंधित व्यक्ति के आइसोलेशन में होने की बात पूरे गांव में बताई जाएगी। साथ ही बीमार लोगों के बारे में प्रशासन को सूचना भी देंगे। कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी जनता की भलाई के लिए है, इस बात को हमें समझना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.