उत्तराखंड: कोरोना से दहशत के बीच इस जिले में मरीजों का गंभीर आरोप, प्रकोप बढ़ा तो कैसे निपटेगी सरकार?

उत्तराखंड समेत पूरे देश में लोग कोरोना वायरस से दहशत में हैं। देश भर में अब तक 129 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड के लोग डरे हुए हैं। उधर, सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने करने की बात कह रही है। सरकार का कहना है कि प्रदेश के जिला अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। राज्य में कोरोना वायरस को सरकार ने महामारी घोषित कर रखा है। इस बीच अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है।  

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अल्मोड़ा अस्पताल से करीब आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों की ड्यूटी नेपाल-पिथौरागढ़ बॉर्डर पर स्क्रीनिंग के लिए लगाई गई है। ऐसे में मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों के अभाव में उन्हें ईलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सरकार द्वारा अल्मोड़ा जिले के कई अस्पतालों से करीब एक दर्जन डॉक्टरों के तबादले कर दिए गए। इसके बाद उनकी जगह पर दूसरे डॉक्टरों की ज्वॉइनिंग नहीं हुई। ऐसे में पहले से डॉक्टरों की कमी झेल रहे अल्मोड़ा में मुश्किलें और बढ़ने के दावे किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश के अनुसार, आठ डॉक्टरों की टीम को पिथौरागढ़ नेपाल सीमा पर भेजा गया है।

वहीं, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सविता ह्यांकी का कहना है कि पहले उनके द्वारा स्क्रीनिंग के लिए आठ डॉक्टर भेजे गए थे, जिनके वापस आने के बाद 8 डॉक्टरों की टीम फिर से नेपाल-पिथौरागढ़ सीमा पर भेजी गई है, हालांकि उनका कहना है कि डॉक्टरों के भेजने से इलाज ज्यादा प्रभवित नहीं हुआ है। व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.