टिहरी: पांच रुपये खाते में डालकर ठग लिए एक लाख रुपये, ठगी का तरीका जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

उत्तराखंड में भी लगातार साइबर ठगी का मामला बढ़ता जा रहा है। हाल ही में टिहरी गढ़वाल से नया मामला सामने आया है।

आपको बता दें, ठगों ने नई टिहरी के एक ठेकेदार के खाते में पांच रुपये डालकर एक लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद टिहरी साइबर सेल ने 84 हजार रुपये रिकवर करा दिए। दरअसल, चार जनवरी को उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि कुछ रुपये खाते में डालने हैं, जिन्हें वह बाद में ले लेगा।

ठेकेदार ने मना कर दिया। इस पर फोन करने वाले ने एक व्यक्ति से ठेकेदार की बात करवाई। जिसके बाद ठेकेदार ने हामी भर दी। ठग ने पहले पांच रुपये रघुवीर लाल के खाते में डाले। उसके बाद रघुवीर लाल को एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद और पैसे भेजने की बात कही। इस पर ठेकेदार ने लिंक पर क्लिक कर दिया। जिसके बाद ठेकेदार के खाते से रुपये उड़ने शुरू हो गए।

देखते ही देखते ठेकदार के खाते से इस तरह कुल एक लाख रुपये उड़ गए। ठगी का अहसास होते ही ठेकेदार ने नई टिहरी कोतवाली में शिकायत दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.