अल्मोड़ा: इंसानी खून के प्यासे गुलदार ने एक और शख्स को बनाया निवाला, घर के आंगन से घसीटा

अल्मोड़ा जिले में एक बार फिर गुलदार के हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक स्याल्दे में एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने निवाला बनाया।

बताया जा रहा है कि एक वृद्ध महिला को गुलदार घर के आंगन से घसीट ले गया। महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में जबरदस्त दहशत का माहौल है।

आपको बता दें, स्याल्दे ब्लॉक के बरंगल ग्राम पंचायत के तोक किम्बगड़ निवासी शांति देवी (50 साल) बीते सोमवार की शाम घर से अचानक लापता हो गई। वह घर में अकेले ही रहा करती थीं। उसके साथ उसके कोई परिजन नहीं रहते थे। वृद्ध महिला के लापता होने पर जब ढूंढ खोज की गई तो आज गांव से 200 मीटर की दूरी पर एक झाड़ी में महिला के कुछ खून से सने कपड़े मिले।

ग्रामीण कुछ आगे गये तो उन्हें वृद्ध महिला का शव क्षत विक्षत हालत में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस -प्रशासन को दी। नायब तहसीलदार दीवान गिरि गोस्वामी ने बताया कि तहसीलदार निशा रानी मौके पर गई.

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.