फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सीएम धामी ने शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सफलतम रूप से सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए स्पीकर का आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंट किया।
मुलाकात के दौरान स्पीकर ऋतु खंडूडी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर सीएम से वार्ता की। उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व में सीएम द्वारा की गई घोषणा पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने के लिए आग्रह किया।
स्पीकर ने कोटद्वार में स्थाई रूप से उप जिलाधिकारी की नियुक्ति पर गंभीरता पूर्वक विचार करने को लेकर भी बातचीत की।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.