उत्तराखंड में ‘अग्निपथ’ का विरोध जारी, शनिवार को भी सड़क पर उतरे युवा, योजना को वापस लेने की मांग

उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध शनिवार को भी जारी रहा।

देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी खासतौर पर युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस भी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करने उतर गई है। पार्टी ने शुक्रवार को योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर हल्द्वानी में लाठीचार्ज किए जाने को लेकर सरकार का पुतला फूंका। हरिद्वार में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्रकार वार्ता कर अग्निपथ योजना का विरोध किया। कहा कि 17 से 25 साल के साढ़े चार करोड़ युवा फौज की तैयारी कर रहे, उन्हें सरकार कहां से नौकरी देगी?

कांग्रेस ने कहा कि युवाओं की मांग जायज है, लेकिन गांधीवादी तरीके से आंदोलन करें। युवा कांग्रेस ने कहा कि अग्निपथ युवाओं के हितों पर डाका है। इसे वापस न लेने पर कांग्रेस गांधीवादी तरीके से आंदोलन करेगी। वहीं देहरादून में एसएफआई छात्र संगठन के सदस्य अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे। अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों ने गांधी पार्क गेट के समक्ष सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

उधर हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवकों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष सुमित्तर भुल्लर ने पत्रकारवार्ता की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज गेट के बाहर अग्नीपथ योजना के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उधर टनकपुर के पीलीभीत चुगी में भी युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया। देशभर में अग्निपथ के विरोध में युवाओं के विरोध को देखते हुए रुड़की और देहात में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसएसपी की ओर से पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रुड़की और देहात में सभी कोतवाली व थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले कोचिंग सेंटरों की सूचना मांगी गई है। अग्निपथ के विरोध में यूपी के कई जिलों में हाईवे जाम से लेकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर हरिद्वार पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

पुलिस अधिकारियों की ओर से सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों को ऐसे विरोध पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के रडार पर शहर और देहात के कोचिंग सेंटर भी आ गए हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह की ओर से सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले कोचिंग सेंटरों के नाम व संख्या के साथ ही कितने युवा सेना की तैयारी कर रहे हैं। इसके बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रदर्शन की भनक लगने पर युवाओं को समझाने के भी निर्देश दिए गए हैं। हरिद्वार में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश और देश में चल रहे विरोध को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

हल्द्वानी में लाठीचार्ज की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट जारी किया गया है। जिले के कई इलाकों में ट्रेन रोकने और धरना-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। देहरादून में भी पुलिस अलर्ट है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.