उत्तराखंड: क्रिकेटर अभिमन्यू के बंगले में लूट की जांच, क्या है 21 गाड़ियों और 14 मालिकों का कनेक्शन!

उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी रोड पर क्रिकेटर अभिमन्यू ईश्वरन के बंगले में उनके माता-पिता को बंधक बनाकर लूट मामले की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अब तक लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई है। जांच के दौरान 21 संदिग्ध गाड़ियों के 14 मिलाकों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन गाड़ियों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। पुलिस इन तीनों गाड़ियों के लोकेशन पर फोकस कर रही है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा है। पुलिस अब तक इस मामले में 70 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

अभिमन्यु ईश्वरन बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उनके पिता आरपी ईश्वरन जोकि अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के संचालक हैं, वो मसूरी रोड पर मालसी स्थित बंगले में रहते हैं। रविवार रात को उनके बंगल में हथियारों से लैस बदमाश घुसे थे। इस दौरान बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक बंगले में लूटपाट की और फिर घर वालों के हाथ-पैर बांधकर बंगले का मुख्य गेट लॉक किया और फिर चाबी फेंकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब ईश्वरन के एक रिश्तेदार बंगले पर पहुंचे तो बगले का मेन गेट लॉक मिला। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई दरवाजा खोलने नहीं आया। घर के अंदर रोने की आवजें आ रही थीं। उन्होंने बाहर पड़ी चाबी से दरवाजा खोला और अंदर गए तो उन्हें लूट की वारदात के बार में पता चाला।

लूट की वारदात का पता चलते ही पुलिस रविवार रात को ही अभिमन्यु ईश्वरन के बंगले पर पहुंची थी। उस वक्त पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। राजपुर पुलिस की टीम ने एसपी सिटी श्वेता चौबे की अगुवाई में मसूरी डायवर्जन से लेकर राजपुर रोड और आशारोड़ी चेकपोस्ट तक के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान 21 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर मिले थे, जिनके मूवमेंट मसूरी डायवर्जन से लेकर आशारोड़ी चेकपोस्ट तक था। पुलिस तभी से पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.