महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार हो रही बारिश की वजह से भयंकर बाढ़ आ गई है। पुणे और जलगांव में बारिश की वजह से भारी तबाही हुई है। पुणे में बारिश की वजह से इमारत गिर गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।
जलगांव में आसमानी बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। बारिश की वजह से पुणे में काफी बर्बादी हुई है। कई इलाके में पानी में डूब गए हैं। जहां-तहां गाड़ियां पलट गई हैं। एक के ऊपर दूसरी गाड़ियां चढ़ गई हें। कई इलाके में तो बाढ़ में कार तक ही बह गई है। बारामती में नारदा डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़ने जाने के चलते 28 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहां स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां कर दी गई हैं। कई शहरों में तो बिजली आपूर्ति को ही पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.