देहरादून: नशे की आदी युवती ने फांसी लगाकर दी जान, स्मैक के साथ पहले जा चुकी थी जेल

देहरादून में नशे की आदी एक युवती ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना बसंतविहार पुलिस को सूचना मिली कि मोतीपुर अंबीवाला में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि कुमारी शिवानी पुत्री राधेश्याम उम्र 24 वर्ष निवासी मोतीपुर पोस्ट ऑफिस अंबीवाला थाना वसंत विहार देहरादून ने अपने कमरे के पंखे से चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की गई है पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर तथा मृतक के परिजनों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर चुन्नी को काटकर मृतका को नीचे उतारा गया।


पूछताछ में मृतका कुमारी शिवानी के माता पिता द्वारा बताया गया मृतका शिवानी नशे की आदी थी तथा रात्रि में स्कूटी लेकर घर से बाहर जाने की जिद कर रही थी जिसके लिए उसके माता-पिता द्वारा उसे मना किया गया तथा उसे उसके कमरे में सुला दिया गया। प्रातः जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो उसने पंखे से फांसी लगा रखी थी।

मृतका शिवानी के पिता राधेश्याम द्वारा बताया गया कि मृतका शिवानी नशे की आदी थी तथा पूर्व में स्मैक के साथ पकड़े जाने पर थाना पटेल नगर से जेल जा चुकी थी तथा वर्तमान में जमानत पर चल रही थी। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.