दिल्ली अब दूर नहीं! देहरादून से महज इतने घंटे का रह जाएगा सफर, प्रोजेक्ट को मिली वित्तीय मंजूरी

देहरादून से दिल्ली जाने वाले लोगों को अक्सर गाजियाबाद में जाम की परेशानी सताती थी, लेकिन जल्द ही इस परेशानी का भी हल निकाल लिया जाएगा।

देहरादून से अब दिल्ली का सफर आसान होने जा रहा है। क्योंकि अनलॉक 4 में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी बाधा भी अब खत्म हो गई है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए अब वित्तीय मंजूरी भी मिल गई है। मंत्रालय द्वारा प्रोजेक्ट के दूसरे और तीसरे चरण के काम के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।

आपको बता दें, कि उत्तराखंड के सबसे ज्यादा लोग दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं। कुछ यहीं बसे हैं तो कुछ नौकरी के लिए दिल्ली-एनसीआर में आते रहते हैं। ऐसे में उनके लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बनने के बाद सबसे बड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद देहरादून से गाजियाबाद और दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे ही रह जाएगी। अभी इस दूरी को तय करने में कम से कम 5 से 7 घंटे लगते हैं।

जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेस वे से यात्र अक्षरधाम से सीधे देहरादून पहुंच सकेंगे। एनएचएआई के मुताबिक नया एक्सप्रेस-वे मौजूदा फोरलेन हाईवे से अलग बनाया जाएगा। आपको बता दें, ईस्टर्न पेरिफरल से देहरादून के बीच बनने वाले छह लेन एक्सप्रेस-वे को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की तरफ से वित्तीय स्वीकृति मिली है।

पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में अक्षरधाम से ईस्टर्न टोल तक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। दूसरे चरण में बागपत से सहारनपुर और तीसरे चरण में सहारनपुर (गणेशपुर) से देहरादून तक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि साल 2024 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.