राजधानी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड आगामी 12 जून को होगी।
कड़े प्रशिक्षण के बाद 12 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना के यंग ऑफिसर्स पास आउट होंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भी परेड में कई तरह की पाबंदियां होंगी।
पासआउट हो रहे जेंटलमैन कैडेट्स के परिजन पीओपी में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं सेना के चुनिंदा अधिकारी ही परेड में शिरकत करेंगे।
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 425 जीसी सहित नौ मित्र देशों के 84 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। पश्चिमी कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह बतौर रिव्यू ऑफिसर परेड में शामिल होंगे।
देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच आईएमए प्रशासन ने पीओपी में कैडेटों के परिजनों को परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है।
आईएमए की पीआरओर लेफ्टिनेंट कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि कोविड-19 की वजह से कैडेटों के परिजनों को परेड में शामिल होने पर रोक लगाई है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.