देहरादून: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर वैज्ञानिकों और बुद्विजीवियों ने किया मंथन

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में वैज्ञानिकों और बुद्विजीवियों ने सम्बन्धित विषय पर मंथन किया।

देहरादून के एक होटल में आपदा से सुरक्षित उत्तराखंड विषय पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य राजेन्द्र सिंह ने आपदा से सम्बन्धित लिए जा रहे निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने नीति निर्धारण में सामाजिक प्रतिभागिता के महत्व पर बल दिया।

पद्मश्री डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने राज्य की विशिष्ट परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश में आपदा नीति निर्धारण के विषय में विशेष कदम उठाने की बात कही। साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों के माध्यम से आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी को जन-जन में प्रचारित करने पर बल दिया।

वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिक एस सत्य कुमार ने मानव-वन्य जीव संघर्ष, डॉ पीयूष रौतेला ने पारम्परिक आपदा प्रबंधन तकनीकी, वाडिया इंस्टीट्यूट के डॉ कलांचंद ने आपदा संवेदनशीलता, आईआईटी, रुड़की के डॉ कमल ने भूकंप पूर्वानुमान चेतावनी तंत्र और आईआईएफएस के निदेशक डॉ प्रकाश चौहान ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में स्पेस तकनीकी विषय से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव एसए मुरुगेशन के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित वैज्ञानिकों और आम जनता का अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जितेंद्र कुमार सोनकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संचालन ज्योति नेगी ने किया। इस मौके पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल के सहायक सेनानायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न राहत यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.