देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अमरीकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

देहरादून में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने अमरीकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 

एसटीएफ ने आईटी पार्क के एक ऑफिस से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। अमरीकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह विभिन्न सेवाएं देने और फर्जी वायरस से सिस्टम को बचाने का झांसा देते थे। गिरोह के तार अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध से जुड़े हैं। एसटीएफ को उनके करोड़ों के ट्रांजेक्शन का भी पता चला है।

एसटीएफ की एंडी ड्रग टास्क फोर्स ने की कार्रवाई 

वहीं एसटीएफ ने हरिद्वार में चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह किलोग्राम से ज्यादा चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन दिनों हरिद्वार में एंटी ड्रग टास्क फोर्स चेकिंग में लगी हुई है। कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां पर चरस की बड़ी खेप लाई जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर भूपतवाला चेकपोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बुलेरो वाहन को रोका गया। चालक से पूछताछ की गई तो वह सकपकाने लगा। 

इस पर वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें छह किलो 55 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी का नाम मान सिंह दानू निवासी बदियाकोट, कपकोट, बागेश्वर है। आरोपी वहां से चरस लेकर आ रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह चरस कुछ लोगों को बेचनी थी। आगे की कार्रवाई के लिए एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.