उत्तराखंड में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया हैं। बदले मौसम के कारण बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से राहत मिली है।
बुधवार की सुबह बदरीनाथ के नर नारायण की पहाड़ियों, नीलकंठ, हेमकुंड ,नन्दादेवी, नन्दाघुंघटी समेत ऊंची पहाड़ियों में अच्छी बर्फ गिरी। बदरीनाथ में बदरीपुरी में भी हल्का हिमपात हुआ। ऊंचे इलाकों में बर्फ गिरने से ठंड बढ़ी है। वहीं निचले इलाकों में जंगलों की आग बुझाने में बारिश वरदान साबित हुयी।
गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धामों में मंगलवार रात से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला बुधवार तक चलता रहा। इसके साथ ही निचले इलाकों में हुई बारिश से जंगलों की आग भी काफी हद तक बुझ गई है। इससे वन कर्मियों ने भी राहत की सांस ली।
गंगा घाटी के गोमुख, गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार देर रात को बर्फबारी हुई। उधर, मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह बदरीनाथ के नर नारायण की पहाड़ियों, नीलकंठ, हेमकुंड, नन्दादेवी, नन्दाघुंघटी समेत ऊंची पहाड़ियों में भी अच्छी बर्फ गिरी। बदरीनाथ में बदरीपुरी में भी हल्का हिमपात हुआ।
उत्तरकाशी जिले के गोमुख एवं गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत, हर्षिल, धराली, बगोरी, सुक्की, तालुका, सांकरी,सहित अन्य ऊचांई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल और सुधांशु सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक बर्फबारी होती रही।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.