देहरादून में थानो-रायपुर-सहस्त्रधारा मार्ग के बीच स्थित बड़ासी पुल के एप्रोच मार्ग की दीवार गिरने के मामले में तीन इंजीनियर निलंबित हो गए हैं।
शासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत व तत्कालीन अधिशासी अभियंता शैलेंद्र मिश्र व सहायक अभियंता अनिल कुमार चंदोला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एप्रोच मार्ग के निर्माण अपने दायित्व का सही प्रकार से निर्वहन नहीं किया।
निलंबन की यह कार्रवाई मुख्य अभिंयता राष्ट्रीय राजमार्ग की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बड़ासी पुल के एप्रोच मार्ग की दीवार गिरने के मामले को शासन ने बेहद सख्ती के साथ लिया।
बता दें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए थे। जिसके बाद शासन ने निलंबन की कार्रवाई कर दी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.