‘आप’ का मिशन देवभूमि! नैनीताल पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम, कांग्रेस-BJP नेताओं को दिया ये खास ‘ऑफर’

उत्तराखंड में होने वाले 2022 के चुनाव के लिए अब आम आदमी पार्टी पूरी तरह से जमीन पर उतर चुकी है।

यही कारण है कि अब दिल्ली से बड़े नेताओं का राज्य में भ्रमण शुरू हो चुका है। हाल में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नैनीताल के कैंची धाम पहुंच, जहां उन्होंने बाबा नीम करौली के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में बाबा नीम करौली की पूजा-अर्चना की

सिसोदिया ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद के बाद अब आगे चुनावी की रूपरेखा तैयारी की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर आगामी विधानसभा के लिए मैदान में उतरेगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेसी और बीजेपी के उन नेताओं को ऑफर भी दिया है कि जिनको उनकी पार्टी टिकट नहीं देगी वो आप में शामिल होकर चुनाव लड़ सकते हैं और अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर सकते हैं। क्योंकि क्षेत्रीय लोग अपने आस पड़ोस और क्षेत्र को भली-भांति जानते हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश में मजबूती से कदम आगे बढ़ा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.