कुमाऊं के दो दिनी दौरे पर आए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना अभी बाकी है।
सिसोदिया ने कहा कि अच्छे भविष्य के लिये प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की जरूरी है। सिसोदिया के काशीपुर पहुंचने पर आप के कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। यहां पर उन्होंने काशीपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने कहा कि वो बाबा नीम करौली से उत्तराखंड और देश की बेहतरी के लिए दुआ करेंगे। उन्होंने उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा, चिकित्सा सुविधा में बढ़ोतरी के साथ रोजगार के लिये राजनीतिक बदलाव को जरूरी बताया और कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना अभी बाकी है। यह राजनीतिक बदलाव से ही संभव होगा।
सिसोदिया शनिवार को नैनीताल के कैंची धाम जायेंगे और बाबा नीम करौली दर्शन करेंगे। शनिवार को वो हल्द्वानी में जनता से भी रूबरू होंगे और संवाद कायम करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगे। सिसोदिया के प्रदेश के प्रदेश के दौरे को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। काशीपुर में रूकने के बाद वह शाम को भीमताल प्रवास पर निकल गए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.