News

दिल्ली: जेल से निकलते ही केजरीवाल ने लगाई दहाड़! बोले- भगवान ने मेरा साथ दिया, क्योंकि…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। इस मौके पर जेल के बाहर बड़ संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूदर रहे, जिन्होंने केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया।

जेल से रिहा होते ही सीएम केजरीवाल ने भगवान का धन्यवाद किया। यहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन भगवान ने हर कदम पर मेरा साथ दिया है। इस बार भी भगवान ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं ईमानदार था, है ना…”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं कहना चाहता हूं कि मैं जेल से बाहर आ गया हूं और मेरी हिम्मत 100 गुना बढ़ गई है। उनकी जेल की दीवारें केजरीवाल की हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकतीं। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि मुझे सही रास्ता दिखाते रहें और मैं उन सभी शक्तियों के खिलाफ लड़ता रहूंगा जो देश को कमजोर करने और देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश एक बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। केजरीवाल बहुत छोटी चीज है, केजरीवाल जरूरी नहीं है, देश जरूरी है। देश में कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें देश को अंदर से कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, देश को बांटने करने की कोशिश कर रही हैं। न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। आज देश में चुनाव आयोग को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, ED पर कब्जा किया जा रहा है, CBI को कमजोर किया जा रहा है। हमें इसका मुकाबला करना है। मेरा कसूर ये नहीं है कि मैंने कोई भ्रष्टाचार किया था, मेरा कसूर ये है कि मैंने हमेशा राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। मेरे खून और मेरे शरीर का एक-एक कतरा मेरे देश के लिए समर्पित है।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.