Tehri Garhwal

उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली खबर, भाई ने बहन को बनाया हवश का शिकार!

उत्तराखंड में एक बार पहाड़ और पहाड़ियों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद सभी का सिर शर्म से झुक गया।

टिहरी के चंबा क्षेत्र में 27 साल के चेचेर भाई ने 13 की नाबालिग बहन को हवश का शिकार बनाया। यह मामला चंबा थाना इलाके के एक गांव का है। रेप की वारदत को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शर्मसार कर देने वाली यह घटना 10 सितंबर की है। परिजनों द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक, पीड़ित लड़की की मां किसी काम से नई टिहरी गई थी। उनके अन्य बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला पीड़िता के ताऊ का बेटा बलवंत प्रकाश उनके घर पहुंचा और 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया।

शाम को जब मां घर पहुंची तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन तुरंत थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आयुष अग्रवाल ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को चम्बा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर नागड़ी के पास गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोप को कोर्ट में पश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। इस घटना के सामने के आने के बाद पूरे इलाके के लोग सख्ते में हैं। लोग यह कह रहे हैं कि आखिर कैसा जमाना आ गया है कि रिश्ते में लगने वाला भाई भी बहन को हवश का शिकार बना रहा है। सवाल यह है कि आखिर पहाड़ को किसकी हवा लग गई है?

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.