News

‘प्रचार से नहीं होता विकास’, गाजीपुर में BJP सरकार पर बरसे TMC नेता मुख्तार अहमद

झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस (TMC) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने निजी दौरे पर गाजीपुर जिले के उसियां गांव पहुंचे मुख्तार अहमद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी में इस समय नाम बदलने की राजनीति हावी है, लेकिन विकास का कोई नामोनिशान नहीं दिखता।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। ग्रामीण इलाकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि आज भी गांवों की हालत दयनीय है और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

बीजेपी पर साम्प्रदायिक राजनीति का आरोप

टीएमसी नेता मुख्तार अहमद ने बीजेपी पर साम्प्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता को आपस में बांटने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया – “सरकार बताए, बेरोजगारों के लिए अब तक क्या किया गया? कितनों को रोजगार मिला?”

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ प्रचार और दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है।

जनता देगी करारा जवाब

मुख्तार अहमद ने कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में बीजेपी को इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि देशभर में तृणमूल कांग्रेस आम जनता की आवाज बनकर खड़ी है और बीजेपी की नीतियों का पर्दाफाश करती रहेगी।

गांव पहुंचने के दौरान मुख्तार अहमद ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि टीएमसी उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी।

राजनीतिक महत्व

टीएमसी इस समय राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी राजनीति को मजबूत करने में जुटी है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है और अब झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 weeks ago

This website uses cookies.